November 16, 2026

पुलिस की पाठशाला में 1200 छात्राओं को किया जागरूक

फरीदाबाद के सीही स्थित सरकारी कन्या स्कूल में पुलिस की पाठशाला के तहत छात्राओं को जागरूक करती पुलिस टीम

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने गांव सीही स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया। 13 नवंबर को थाना सेक्टर-8 और सामुदायिक पुलिसिंग सेल की संयुक्त टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करीब 1200 छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने भाग लिया।

इस दौरान छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने डायल-112 और दुर्गा शक्ति ऐप के इस्तेमाल के बारे में भी बताया। छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने उन्हें गलत संगति और नशे से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।