November 16, 2026

वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना सेंट्रल में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अभिषेक निवासी ऊंचा गांव को आईएमटी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

वहीं, थाना सेक्टर-8 में दर्ज स्कूटी चोरी के मामले में सुनील उर्फ कालू निवासी आजाद नगर, सेक्टर-24 को सेक्टर-8 पुल के पास बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है।