November 14, 2026

शक्ति विद्या निकेतन स्कूल में बाल दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शक्ति विद्या निकेतन स्कूल में बाल दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाफरीदाबाद, 14 नवंबर: ​फरीदाबाद के एनआईटी-3 मस्जिद मोड़ स्थित शक्ति विद्या निकेतन हाई स्कूल में बाल दिवस बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर में एक बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाए। बच्चों ने अपनी इन स्टॉल्स के जरिए न केवल अपनी व्यावसायिक व प्रबंधन कला का परिचय दिया, बल्कि अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ मिलकर इस दिन का भरपूर आनंद उठाया। स्कूल में बच्चों की हंसी-खुशी, चहक और रंग-बिरंगे व्यंजनों की खुशबू से सराबोर नजर आया। बच्चों ने खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यंजनों के साथ बाल दिवस के इस उत्सव को यादगार बना दिया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार एवं अलाईव न्यूज समाचार पत्र के संपादक स्कूल की प्रिंसिपल राजबाला शर्मा, वाॅइस प्रिंसिपल रेखा शर्मा के स्टॉल्स अवलोकन और संबोधन से हुआ। उन्होंने बच्चों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके अगाध प्रेम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पंडित नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।​इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन टीआर शर्मा ने भी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बच्चे देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सर्वांगीण विकास ही स्कूल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने छात्रों के इस अनूठे प्रयास और स्टॉल लगाने की उनकी रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।​अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर इस दिन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।