Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत थाना कोतवाली और सामुदायिक पुलिसिंग सेल की ओर से 9 नवंबर को जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त सतेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में लोगों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में लोगों को डायल-112 और दुर्गा शक्ति ऐप के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया। युवाओं को नशे और गलत संगति से दूर रहकर खेलकूद व सकारात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा युवाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बाइक से खतरनाक स्टंट न करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए किए जाने वाले स्टंट से खुद के साथ दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की।

