November 7, 2026

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान गांव मादलपुर निवासी अरशद उर्फ लल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गौच्छी निवासी सीताराम ने सितंबर 2026 में थाना मुजेसर में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को सिकरोना नाके से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।