Faridabad/Alive News: सतयुग दर्शन विद्यालय में फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में लगभग 1500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। इसके अलावा, किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए ‘डायल-112’ की उपयोगिता और कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

