Faridabad/Alive News : आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
डॉ. हनी बंसल ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों और परिवार में नए सदस्यों को जोड़ने को लेकर आईं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं भी लोगों ने रखीं।
उन्होंने बताया कि नागरिक स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन, भूमि पंजीकरण, बिजली, सिंचाई और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शिविर में दर्ज करवा सकते हैं।
एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक लघु सचिवालय में आयोजित किया जाता है। उन्होंने लोगों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की।

