October 30, 2026

फरीदाबाद: सिलाई करने वाला युवक 1.100 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, पलवल से लाया था गांजा

फरीदाबाद में गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी और बरामदगी का सामान।

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी तौसिफ के रूप में हुई है, जो पेशे से दर्जी का काम है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

क्राइम ब्रांच टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव कॉलोनी के पास एक युवक अवैध नशा लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर तौसिफ को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है। उसने पूछताछ में बताया कि वह यह नशा पलवल के हसनपुर क्षेत्र से किसी व्यक्ति से 15 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस अब इस मामले के मुख्य सप्लायर का पता लगाने और उसके अन्य नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।