October 29, 2026

सरकारी प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी में होगी पढ़ाई, चार स्कूलों का चयन

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

Faridabad/Alive News- सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के लिए जिले में नई पहल की जा रही है। इसके तहत चार राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्रारंभिक अंग्रेजी विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को शुरुआत से ही अंग्रेजी भाषा सीखने और उसमें पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
इसके लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला घरौड़ा, समयपुर, जसाना और फतेहपुर तगां का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र भी प्राप्त हुआ है।
मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले का विकल्प
जिले में पहले से मॉडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत पढ़ाई होती है। यहां दाखिले के लिए सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन आने पर ड्रा के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। ऐसे में कई बच्चों को इन स्कूलों में दाखिला नहीं मिल पाता। अब चार प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था शुरू होने से विद्यार्थियों को एक और विकल्प मिलेगा।