October 28, 2026

श्रीराम ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिया मानवता का संदेश

Faridabad/Alive News: सेक्टर-10 स्थित श्रीराम ग्लोबल स्कूल ने अपना वार्षिकोत्सव ‘संकल्प शक्ति-आध्यात्मिकता बढ़ाएं, मानवता बचाएं’ थीम के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल में किया गया। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह ने अन्य अतिथियों के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अच्छे संस्कार अपनाने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. अमृता ज्योति ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उनमें अच्छे संस्कार विकसित करना भी जरूरी है। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।