October 28, 2026

करवा चौथ पर मौसम बिगाड़ सकता है खेल, दो दिन बारिश के आसार

Faridabad/Alive News: शहर में अगले दो दिन मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश होने के भी आसार हैं। ऐसे में करवा चौथ पर चांद देखने के इंतजार में बैठी महिलाओं को परेशानी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोनों दिन बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं। बादलों के कारण चांद दिखाई देने में भी परेशानी हो सकती है।