October 19, 2026

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में गरबा ग्रूव की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद में गरबा ग्रूव कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधानों में गरबा करती महिलाएं और बालिकाएं

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर ‘गरबा ग्रूव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा और प्रशासनिक निदेशक कल्पना वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और नवरात्रि की परंपराओं की झलक देखने को मिली। रंग-बिरंगे चनिया-चोली और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं एवं बालिकाओं ने डांडिया और गरबा की धुनों पर उत्साह के साथ नृत्य किया। संगीत और पारंपरिक नृत्य से स्कूल परिसर उत्सव के रंग में रंग गया।

इस आयोजन के जरिए भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ।