October 14, 2026

वैष्णो देवी मंदिर में चौथे नवरात्र पर उमड़े श्रद्धालु, मां कुष्मांडा के किए दर्शन

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में चौथे नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए।

मंदिर संस्थान के जगदीश भाटिया ने मां कुष्मांडा की महिमा बताते हुए नवरात्र में पूजा-अर्चना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर आरके बत्रा, मोनल कुकरेजा, निरल कुकरेजा, किकबॉक्सिंग के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता सुइंदर गेरा, चंदर भाटिया, कवल खत्री और शैलेंद्र समेत कई लोगों ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए।

खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी हुई चर्चा

मंदिर में मौजूद खिलाड़ियों की उपलब्धियों को लेकर भी चर्चा रही। मोनल कुकरेजा अब तक 12 बार राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और आठ अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक भी हासिल किए हैं। वहीं, निरल कुकरेजा लगातार पांच बार राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनके नाम लगातार चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि भी है।

नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।