October 14, 2026

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के पीजी रिजल्ट में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीजी बैच 2023 के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी, रोहतक की ओर से 12 अक्टूबर को घोषित परिणाम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने सर्वोच्च स्थान हासिल किए।

डर्मेटोलॉजी में डॉ. अनमोल गोदारा ने 800 में से 599 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, एनाटॉमी में डॉ. स्वाति शर्मा ने 519 अंक और जनरल मेडिसिन में डॉ. तेजस मेहंदी रत्ता ने 554 अंक लेकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रेडियोलॉजी में डॉ. अरुणा थॉमस ने 568 अंक, नेत्र रोग विभाग में डॉ. जुही अरोड़ा ने 581 अंक और जनरल सर्जरी में डॉ. बोब्बा उदय किरण ने 543 अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों को बधाई दी। डीन और मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है।