October 9, 2026

निपुण एप बताएगा, भाषा और गणित में कितने आगे बढ़े बच्चे

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

Faridabad/Alive News:राजकीय प्राथमिक स्कूलों में अब बच्चों की पढ़ाई का स्तर जानना आसान होगा। निपुण हरियाणा टीचर एप के नए वर्जन के जरिए शिक्षक बच्चों की उपस्थिति से लेकर भाषा और गणित में उनकी प्रगति का आकलन कर सकेंगे। विद्यालय शिक्षा विभाग ने सुधार के साथ एप को दोबारा जारी किया है। इससे कमजोर प्रदर्शन करने वाले बच्चों की पहचान कर उनकी पढ़ाई में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे।

एप में उपस्थिति दर्ज करने के साथ मूल्यांकन और प्रगति रिपोर्ट तैयार करने की सुविधा भी दी गई है। इसके माध्यम से शिक्षक यह जान सकेंगे कि बच्चे पढ़ाई में किस स्तर पर हैं और उन्हें किन विषयों में अतिरिक्त मदद की जरूरत है। नियमित आकलन से बच्चों की सीखने की कमियों को समय रहते दूर करने में मदद मिल सकेगी। नए फीचर्स का लाभ लेने के लिए शिक्षकों को प्ले स्टोर से एप अपडेट करना होगा।

क्या कहना है अधिकारी का

एप के नियमित इस्तेमाल से प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों के भाषा ज्ञान और संख्याज्ञान से जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।

–  मनमोहन, जिला समन्वयक निपुण अभियान