October 3, 2026

246 स्कूलों ने अब तक भेजे 1006 आइडिया, 697 स्कूलों का लक्ष्य पूरा करना बाकी

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

Faridabad/AliveNews: इंस्पायर मानक योजना के तहत आइडिया नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को 10 अक्टूबर तक का समय दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से स्कूल प्रमुखों और नोडल अधिकारियों को जारी निर्देश में नॉमिनेशन की गति बढ़ाने के लिए कहा गया है।

जिले के 697 स्कूलों में से अब तक 246 स्कूलों ने ही 1006 आइडिया नॉमिनेट किए हैं, जबकि जिले का लक्ष्य 1350 आइडिया का है। ऐसे में लक्ष्य पूरा करने के लिए शेष स्कूलों को जल्द नॉमिनेशन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्कूलों से आज ही पांच-पांच आइडिया नॉमिनेट करने को कहा है। अधिकारियों ने सभी स्कूल प्रमुखों और नोडल अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि 10 अक्टूबर तक जिले का निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जा सके।

क्या है आइडिया नॉमिनेशन

इंस्पायर मानक योजना के तहत विद्यार्थी अपने आसपास की समस्याओं के समाधान से जुड़े मौलिक और वैज्ञानिक विचार स्कूल में प्रस्तुत करते हैं। स्कूल स्तर पर चयनित इन विचारों को इंस्पायर मानक पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। इन्हें ही आइडिया नॉमिनेशन कहा जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है।