September 28, 2026

फरीदाबाद में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था जांची

फरीदाबाद सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण करते डीसी आयुष सिन्हा।

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने सोमवार को सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सीटीएम अंकित कुमार और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीसी ने अधिकारियों से वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीसीटीवी कैमरे लगातार सक्रिय रहें और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए।

आयुष सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार समय पर लागू करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान भाजपा से अश्विनी गुलाटी, जेजेपी से प्रेम सिंह धनकड़, बसपा से कमल दत्त गौतम और इनेलो से जीत सिंह डागर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।