September 27, 2026

अटाली में सैनी समाज की बैठक, शादी में डीजे पर रोक और किन्नरों को 1100 रुपये नेग देने का निर्णय

अटाली गांव की सैनी धर्मशाला में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आयोजित सैनी समाज की बैठक।

Faridabad/Alive News: अटाली गांव स्थित सैनी धर्मशाला में सैनी समाज की बैठक प्रधान जीतमल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में 52 पाल की पंचायत द्वारा दहेज प्रथा, शादी समारोहों में फिजूलखर्ची, मृत्युभोज, नशाबंदी, गौ सेवा और विवाह संबंधी विवादों को लेकर लिए गए निर्णयों का समर्थन किया गया। प्रधान जीतमल सैनी ने कहा कि सैनी समाज 52 पाल के निर्णयों के साथ खड़ा है और सामाजिक बुराइयों को दूर करने में अहम योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि समाज के विवाह समारोहों में डीजे नहीं बजाया जाएगा। वहीं, शादी में किन्नरों को नेग के रूप में केवल 1100 रुपये देने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर लहरी सैनी, शेरसिंह सैनी, गिर्राज सैनी, देवी सैनी, बिरजन सैनी, धर्मवीर सैनी, बलदेव सैनी, रामकुमार सैनी, भूरा सैनी, खुन्ना सैनी और महेश सैनी मौजूद रहे।