Faridabad/Alive News: औद्योगिक नगरी की डबुआ मंडी में फल व सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ सब्जियों के दाम में बीते दिनों के मुकाबले मामूली गिरावट भी दर्ज की गई है, लेकिन फलों के दाम में घटोतरी नहीं हो पा रही है। इसे त्योहारी सीजन का असर माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि फलों की आवक भी अधिक नहीं हो रही है। थोक विक्रेताओं को उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिन में फलों के दाम घट सकते हैं। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा।

