September 23, 2026

चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 हजार रुपये में खरीदी थी बाइक

फरीदाबाद में चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में गिरफ्तार आरोपी बंटी।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंटी निवासी राजीव कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 22 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर सेक्टर-2 बल्लभगढ़ बाईपास की तरफ से आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेक्टर-2 बल्लभगढ़ में नाका लगाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचने वाले आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और उसने यह मोटरसाइकिल किसी अन्य व्यक्ति से 4,000 रुपये में खरीदी थी।

पुलिस ने आरोपी बंटी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।