Faridabad/Alive News: थाना कोतवाली क्षेत्र में घर से नकदी और चांदी के सिक्के चोरी करने के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी कुंदन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की रकम में से 4 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने शिकायत में बताया था कि 23 मार्च 2026 की रात उसके घर से 5 हजार रुपये नकद और चांदी के 10 सिक्के चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी कुंदन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घर में रहने वाली महिला बाहर घूम रही थी और घर का गेट खुला हुआ था। इसी दौरान वह मौका पाकर घर में घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 4 हजार रुपये बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

