September 22, 2026

मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू, छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

मानव कंप्यूटर सेंटर में 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू होने पर आयोजित कार्यक्रम और प्रमाणपत्र वितरण

Alive News/Faridabad: मानव सेवा समिति की ओर से मंगलवार को सेक्टर-10 स्थित मानव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनिंग शुरू की गई। साथ ही छठे बैच के सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा और महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने बताया कि मानव भवन में पिछले चार वर्षों से जरूरतमंद परिवारों के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद विद्यार्थियों के लिए रोजगार की व्यवस्था करने में भी समिति सहयोग करती है।

कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन प्रोजेक्ट आरके सिंगला और प्रोजेक्ट प्रभारी परमेश्वरी कासवान ने कंप्यूटर ट्रेनिंग दे रहीं शिक्षिका एकता के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए स्वागत और अभिनंदन किया।

समिति की ओर से बताया गया कि जो विद्यार्थी कंप्यूटर की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, वे 9810499060 पर संपर्क कर सकते हैं।