Faridabad/Alive News: सेक्टर-8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र की ओर से भारत विकास परिषद और बीजेपी पार्षद सरोज अवाना व पार्षद शीशपाल अवाना के सहयोग से साईं ग्लोबल कॉन्वेंट स्कूल, बसंतपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 97 लोगों ने बीपी, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श और आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान कुछ लोगों में आंखों से संबंधित समस्या भी सामने आई। विशेषज्ञों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। शिविर में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री राजेश नागर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आरोग्य केंद्र की ओर से ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 97 लोगों की जांच

