Faridabad/Alive News: स्कूलों में इन दिनों विद्यार्थियों की रचनात्मकता सिर्फ किताबों और कॉपियों तक सीमित नहीं है। बदलता भारत और विकसित भारत जैसे विषयों पर विद्यार्थी अपने विचार, भाषण और चित्रों के माध्यम से सामने रख रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने देश के विकास, शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर अपनी सोच को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।पीएम श्री जीएसएसएस खंडावली में बदलता भारत – न्यू इंडिया विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। कक्षा 10वीं की नेहा, सबिया और खुशी, कक्षा 9वीं की मनीषा और कक्षा 12वीं की मुस्कान ने इसमें हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने देश में शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं, मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल में विकसित भारत विषय पर ड्राइंग गतिविधि हुई। विद्यार्थियों ने चित्रों के जरिए विकास को अपनी नजर से दिखाया। जीएसएसएस चंदावली में भी ड्राइंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। ————————–गुनगुन शर्मा
बदलते भारत पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, चित्रों में दिखाई विकसित देश की तस्वीर

