September 13, 2026

एकॉर्ड अस्पताल में कार्डियक और गायनी विभाग का हेल्थ कैंप, 300 लोगों की जांच

Faridabad/Alive News: ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में कार्डियक और गायनी विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें करीब 300 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। कार्डियक विभाग के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता, निदेशक डॉ. सिम्मी मनोचा, डॉ. उमेश कोहली और डॉ. हिमांशु ने मरीजों की जांच की। डॉक्टरों ने संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम और बीपी-शुगर नियंत्रित रखने की सलाह दी। वहीं, गायनी विभाग की डॉ. सबिता कुमारी और डॉ. दिव्या कुमार ने महिलाओं को पीरियड्स, हार्मोनल बदलाव, पीसीओएस और गर्भावस्था संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने समय पर जांच कराने की सलाह दी।