September 23, 2026

सीएम योगी के दखल के बाद नोएडा में बड़ी कार्रवाई, 3000 बिजली कनेक्शन कटे; 19 लोगों पर केस दर्ज

Noida/Alive News:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद हरनंदी किनारे छिजारसी के डूब क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में पुलिस बल के साथ उतरी बिजली निगम की टीम ने 3 हजार अवैध कनेक्शन काटे। 19 लोगों के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। अवैध उगाही करने वालों के खिलाफ अधिकारियों ने संबंधित थानों में शिकायत भी दी है।