Noida/Alive News: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के फुटबाल स्टेडियम में रविवार को अंतरिक्ष विज्ञान का रोमांच देखने को मिला, जब इन-स्पेस के सहयोग से रॉकेट लांचिंग का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। मैदान से एक के बाद एक चार रॉकेट के सफल प्रक्षेपण ने छात्रों में गजब का उत्साह भर दिया।
इस प्रदर्शन में देश की चार प्रमुख स्टार्टअप टीमों- थ्रस्ट टेक, सिनोडिक, रमन रिसर्च और बास टेक्नोलॉजीज ने हिस्सा लिया। चारों टीमों ने अपने-अपने रॉकेट की तकनीकी खूबियों और प्रक्षेपण प्रक्रिया का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया। रॉकेट के उड़ान भरते ही स्टेडियम में मौजूद सैकड़ों छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने तालियों से टीमों का उत्साह बढ़ाया।

