Faridabad/Alive News: वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सारन थाना क्षेत्र में दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना सारन क्षेत्र में 16 अगस्त को मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम कर रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने गोपाल निवासी गांव बगीचा, आगरा, उत्तर प्रदेश, हाल सिही, सेक्टर-8, फरीदाबाद और रविन्द्र निवासी गांव निठार, भरतपुर, राजस्थान, हाल सिही, सेक्टर-8, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
सिकरोना टीम ने दो वाहन चोर पकड़े
अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने भी वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना सेक्टर-8 में दर्ज वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने गोपाल निवासी गांव एत्मादपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
वहीं, थाना सेक्टर-17 में दर्ज वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने चंदन निवासी गांव भगौलिया, जिला मोतिहारी, बिहार, हाल टिट्टू कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, दोनों अपराध शाखाओं की कार्रवाई में कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं और चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

