Faridabad/Alive News: यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह की ओर से लिखी गई कविता पुस्तिका अभिव्यक्ति की धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने समीक्षा कर डॉ. सिंह को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. आरएन सिंह ने उनके द्वारा लिखी पुस्तिका अभिव्यक्ति की एक कॉपी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भेंट की। इस पुस्तिका में उनकी कविताओं का संग्रह है। इन कविताओं को उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपने संबोधन के दौरान लिखा और प्रस्तुत किया है। पुस्तिका में यमुना के साथ धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और पर्यावरण जैसे विषयों से जुड़ी कविताएं शामिल हैं।
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने ‘अभिव्यक्ति’ की समीक्षा कर दिया आशीर्वाद

