August 8, 2026

ग्रेटर नोएडा में सभी पक्षों की सहमति से होगी डॉग फीडिंग पॉइंट की जगह

Noida/Alive News: डॉग फीडिंग पॉइंट को लेकर सोसायटियों के अंदर होने वाले विवाद खत्म करने और सहमति से पॉइंट तय करने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने मोर्चा संभाला है। हर गुरुवार को अथॉरिटी पहले तय सोसायटी में सभी पक्षों के साथ बैठक कर स्थान तय करेगी।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और सोसायटियों में स्ट्रे डॉग की समस्या नियमित तौर पर अथॉरिटी के पास आती रहती है। कई बार विवाद सोसायटीवासियों/सेक्टरवासियों के बीच कानूनी लड़ाई तक पहुंच जाता है।

सीईओ एनजी रवि कुमार ने इसको खत्म करने के लिए सहमति से फीडिंग पॉइंट बनाने की पहल की है। अब हर गुरुवार को अथॉरिटी के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बैठक होगी। महाप्रबंधक आरके भारती की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, थानाध्यक्ष, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, अथॉरिटी के पशु चिकित्सक, एचसीएल फाउंडेशन, एओए या एस्टेट मैनेजर और डॉग फीडर भी शामिल होंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है। अब तक 3 बैठकें सेवियर ग्रीन आर्च, पार्श्वनाथ पैनोरमा और महागुन माइवुड सोसायटी में हो चुकी है।