Faridabad/Alive News: सेक्टर-8 में मकान संख्या 2260 से 2301 तक लंबे समय से मुख्य सीवर लाइन जाम होने के कारण स्थानीय निवासी गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और बाथरूम व किचन की ड्रेनेज लाइन के जरिए घरों के अंदर वापस आ रहा है। इससे लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। साथ ही जलभराव, गंदगी और दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल औपचारिक सफाई कर मामला टाल दिया जाता है। कुछ ही दिनों बाद समस्या फिर से जस की तस हो जाती है। उनका आरोप है कि नगर निगम ने अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया है।
यह मुद्दा लंबे समय से चला आ रहा है। आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह और उनकी टीम भी कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने मंत्री विपुल गोयल, नगर निगम आयुक्त और संबंधित अधिकारियों से पहले भी पूरी सीवर लाइन की मशीनों से गहन सफाई, तकनीकी निरीक्षण करने की मांग की थी पर कोई काम नहीं हुआ। जिसे बाद एक बार फिर लोगों ने मांग इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है।

