Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ऊंचा गांव ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक देशी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सेंट्रल में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने राजस्थान के डीग जिले के बास बुर्जा ढाणी निवासी आकिर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
एक अन्य कार्रवाई में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने दाना-पानी पार्क, सेक्टर-3 के पास से कुशल किशोर उर्फ कौशल को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के पक्की सराय का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के गांव सिही, सेक्टर-8 में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

