Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में राष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस के अवसर पर बुधवार को ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित ट्रैफिक बूथ पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसका आयोजन जिला प्रशासन के निर्देश पर डीटीओ मुनीश सहगल के मार्गदर्शन, ट्रैफिक पुलिस के सहयोग और रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की ओर से किया गया। इस अवसर पर डीटीओ ने वाहन चालकों से लाल बत्ती पर अनिवार्य रूप से रुकने, पीली बत्ती पर सावधानी बरतने और ज़ेब्रा क्रॉसिंग से पीछे वाहन रोकने की अपील की। साथ ही इस अभियान में नशे में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया गया।इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस जेड ओ एएसआई संजय , एएसआई भगवत दयाल , ओम प्रकाश और राहुल समेत कई लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट दिवस पर सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

