Faridabad/Alive News: मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि शाम तक बारिश थम गई और आसमान में हल्की धूप निकल आई। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।शनिवार से 10 अगस्त तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 11 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।इस बीच सीपीसीबी के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 81 दर्ज किया गया, जो ग्रीन जोन में है। जो बताता है कि बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है।
आज रहेंगे बारिश के आसार

