Faridabad/Alive News: जिले में स्कूलों की खेल टूर्नामेंट के लिए जरूरी स्पोर्ट्स फंड जमा न होने से शिक्षा विभाग की परेशानी बढ़ गई है। जनपद के करीब 1,400 प्राइवेट स्कूलों में से अब तक सिर्फ ढाई सौ स्कूलों ने ही स्पोर्ट्स फंड जमा कराया है। ऐसे में विभाग को टूर्नामेंट के आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब खेल
टूर्नामेंट खत्म होते ही फंड जमा न करने वाले करीब 1,150 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
जिला खेल अधिकारी हरवीर ने बताया कि राज्य शिक्षा विभाग के नियम के अनुसार सभी
प्राइवेटस्कूलों को अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों के हिसाब से स्पोर्ट्स फंड जमा कराना होता है। इसी फंड से जिले में अलग-अलग स्तर की खेल
टूर्नामेंटका आयोजन कराया जाता है। लेकिन इस बार बड़ी संख्या में स्कूलों ने अब तक फंड जमा नहीं किया है।
किस
क्लास पर कितना फंडक्लास एक से पांचवीं तक पर स्टूडेंट पांच रुपये, क्लास छह से आठवीं तक दस रुपये और नौवीं से दसवीं तक 30 रुपये पर स्टूडेंट से लेकर स्कूल को डीईईओ अधिकारी को जमा करवानी होती है।
वहीं, क्लास11 और 12 में आर्ट्स के स्टूडेंट लिए 60 रुपये, कॉमर्स के लिए 72 रुपये और साइंस के लिए 90 रुपये पर स्टूडेंट तय हैं। जिसे डीईओ को जमा कराई जाती है, जिससे समय पर खेल टूर्नामेंट कराया जा सके।
फंड नहीं जमा किया तो होगी कार्रवाई
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिले में कई प्रकार के खेल टूर्नामेंट चलाए जा रहे है। इनके खत्म होने के बाद जिन स्कूलों ने स्पोर्ट्स फंड जमा नहीं कराया है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। स्कूलों से फंड जमा न करने का कारण पूछा जाएगा। जवाब नहीं मिलने और फंड जमा न करने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

