Noida/Alive News: घर खरीदारों से ठगी के मामले में ईडी दिल्ली जोनल ऑफिस की टीमों ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और दिल्ली में रहेजा डिवेलपर्स लिमिटेड के आठ ठिकानों पर छापेमारी कर 782.36 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है।
जांच एजेंसी की यह कार्रवाई दो दिन शुक्रवार और शनिवार को चली। इससे पहले ईडी इस बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी कर मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई मामलों में अब तक 2399.65 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त कर चुका है। जांच एजेंसी 4600 बायर्स से 2425 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में यह कार्रवाई कर रही है।

