Noida/Alive News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाली नाबालिग छात्रा के पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला गरमाया हुआ है। सोशल मीडिया पर लड़की के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट की वकील ने एफआईआर दर्ज कराई थी। छात्रा रुचिका सिंह के बयान पर विवाद लगातार गहराया हुआ था। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर गालीबाज प्रदर्शनकारियों के मामले में किसी प्रकार का एफआईआर दर्ज न करने की बात कही। पिछले दिनों इंस्टाग्राम रील के जरिए उन्होंने इस प्रकार के मामलों में आरोपी छात्र-युवाओं को माफी की बात कही। इस पर अब रुचिका सिंह का बयान सामने आया है। उसने पीएम मोदी से दिल से माफी मांगने की बात कही है।
छात्रा ने क्या कहा?
छात्रा रुचिका सिंह ने मीडिया से बातचीत के क्रम में सोशल मीडिया पर डाले गए माफी के वीडियो पर बयान दिया। उसने कहा कि मैंने दिल से माफी मांगी है। रुचिका से पूछा गया कि क्या आप पर दबाव था कि आप माफी मांगें। आप पर कोई प्रेसर बना रहा था या आपने दिल से माफी मांगी है। इस पर छात्रा ने कहा कि मैंने दिल से माफी मांगी है।
रुचिका ने कहा कि मैंने जो वर्ड्स यूज किए थे, एक्चुअली वे अच्छे नहीं थे। मुझे उस चीज का बहुत गिल्ट है। मैंने तभी माफी मांगी, क्योंकि वे वर्ड्स मैं खुद नहीं सुन पा रही थी। फ्लो-फ्लो मैंने इतना कुछ बोल दिया, मुझे उस टाइम पर यह रियलाइज भी नहीं हुआ। मैंने जब वह वीडियो देखा तो मुझे लगा कि यह अच्छा नहीं हुआ।

