Faridabad/Alive News: फरीदाबाद सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एफजीएस विकसित भारत इंटरनेशनल समिट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर भारत के विभिन्न राज्यों से आए 175 प्रतिनिधियों के साथ दक्षिण अफ्रीका के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया।
समिट में जीवा स्कूल के छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आयोजित चर्चा, वाद-विवाद और विचार-विमर्श कार्यक्रमों में भाग लिया। छात्रों ने अपने आत्मविश्वास, तार्किक सोच और प्रभावी संवाद कौशल से निर्णायकों और प्रतिभागियों को प्रभावित किया।
विद्यालय के चार छात्रों अंशिका, आशना, अंशुमन और कुंजल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर “टॉप 25 वॉइसेज़ ऑफ इंडिया” में स्थान मिला। यह उपलब्धि उनकी नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और विश्लेषणात्मक सोच को दर्शाती है।
वहीं, कक्षा 11वीं की छात्रा कुंजल को शानदार वक्तृत्व कला, प्रभावशाली प्रस्तुति और नेतृत्व क्षमता के लिए “बेस्ट स्पीकर” फेलोशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
जीवा पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जीवा लर्निंग सिस्टम विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भारतीय संस्कार और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि विद्यालय और देश के लिए गर्व का विषय है।

