Noida/Alive News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान नोएडा की लड़की रुचिका सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को भद्दी गालियां दी थीं। इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह चंदेल ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस जब रुचिका के सेक्टर 18 स्थित फ्लैट पर पहुंची तो वह वहां नहीं मिली। इस बीच, शुक्रवार रात एक वीडियो जारी कर रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर देशवासियों से माफी मांगी है। उसने दावा किया कि वह मात्र 15 साल की है।
वीडियो में रुचिका सिंह कहती हैं- ‘मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी। वहां छात्रों का आंदोलन चल रहा था। वहां कई लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दे रहे थे। उन लोगों के प्रभाव में आकर मैंने भी गलत शब्दों का प्रयोग किया। मैं मात्र 15 साल की हूं। मैंने जो करा वो माफी के लायक नहीं था। मैंने बहुत गंदी चीजें बोली हैं पर ये मेरी पहली और आखिरी गलती होगी। इसके बाद मैं ऐसा कभी कुछ नहीं करूंगी। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं। मुझे प्लीज माफ कर दीजिए।’ब्यूटी पॉर्लर में काम करती है
आपको बता दें कि इससे पहले रुचिका की मां ने नोएडा के थाने में पुलिस के पास लिखित माफीनामा लगाया था। उन्होंने अपनी बेटी को माफ किए जाने की अपील की थी। बताया जा रहा है कि रुचिका मूलरूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है। उसने इसी साल जनवरी में नोएडा में फ्लैट खरीदा है। वह एक ब्यूटी पॉर्लर में काम करती है।
पीएम मोदी ने माफ करने की बात कही
गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो जारी कर उनको गाली देने वाले बच्चों को माफ करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि ये गुमराह बच्चे हैं। इनको राह दिखाना हमारा ही काम है। पीएम मोदी का वीडियो आने के कुछ घंटे बाद ही रुचिका सिंह ने माफी मांग ली है।

