July 26, 2026

कंप्यूटर नहीं हुए लॉगइन, छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर किया हंगामा

Noida/Alive News: सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में रविवार को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि कई कंप्यूटर समय पर लॉगइन नहीं हुए, कुछ की परीक्षा देरी से शुरू हुई, जबकि कई ने दावा किया कि सिस्टम अपने आप उत्तर दर्ज कर रहा था। विवाद बढ़ने पर सेंटर के बाहर पीएसी तैनात करनी पड़ी।

परीक्षा देने आई कविता ने बताया कि वह आईएमटीएस की परीक्षा देने पहुंची थीं। सेंटर के अंदर न तो समय पर हस्ताक्षर कराए गए, न फोटो चिपकवाई गई और न ही जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी का सिस्टम चल रहा था तो किसी का लॉगइन ही नहीं हो रहा था। कई छात्रों का सिस्टम बीच में ही लॉगआउट हो गया। क्लास में सीटों की भी कोई तय व्यवस्था नहीं थी और एग्जामिनर ने जहां जगह मिले, वहीं बैठने को कहा। काफी देर तक उनका सिस्टम बंद रहा। बाद में तकनीकी समस्या के कारण वे परीक्षा नहीं दे सकीं।

अन्य छात्रों ने कहा कि दो बार बायोमेट्रिक सत्यापन कराने के बाद भी सिस्टम लॉगइन नहीं हुआ। कुछ छात्रों को यह कहकर रोक दिया गया कि उनके नाम का रजिस्ट्रेशन सिस्टम में नहीं दिख रहा है। कई छात्रों ने दावा किया कि कंप्यूटर स्क्रीन पर उत्तर अपने आप भरने लगे, जबकि कुछ को परीक्षा का समय पूरा होने से पहले ही कें