July 23, 2026

अवैध देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Faridabad/Alive News: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच AVTS ने एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विष्णु कॉलोनी निवासी मोहित के रूप में हुई है। अदालत में पेश करने के बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच AVTS को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहित के पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर टीम ने बल्लभगढ़ मंडी के पास छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। इसके बाद थाना आदर्श नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बल्लभगढ़ मंडी में आढ़त की दुकान है और उसका किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने करीब दो महीने पहले अलीगढ़ से 30,000 में देसी पिस्टल खरीदी थी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को हथियार किसने उपलब्ध कराया। इसके लिए संभावित सप्लायर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।