New Delhi/Alive News: सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा, “हमारा समय बर्बाद मत कीजिए।”
सुनवाई के दौरान जब वकील ने अदालत को बताया कि उनके पास पुलिस की कथित ज्यादती दिखाने वाले वीडियो मौजूद हैं, तो CJI ने कहा, “हमें वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं है, हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है।”
इसके बाद अदालत ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। याचिका में हाल ही में हुए CJP मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने या तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई थी।
हालांकि, शीर्ष अदालत ने फिलहाल इस मामले को तत्काल सुनवाई योग्य नहीं माना।

