Noida/Alive News: भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) गाजियाबाद ने मानक युवा सम्मान समारोह में आईएमएस के छात्रों और सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते को उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया। एके चिल्ड्रन एकेडमी में हुए कार्यक्रम में छात्र रोहन को सबसे ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर मानक युवा सम्मान मिला। शिवप्रताप सिंह और रोनित राज को भी सम्मानित किया गया। वहीं, सलाम नमस्ते रेडियो को जागो ग्राहक जागो अभियान में अहम योगदान के लिए सम्मान मिला।
सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने कहा कि हमारी टीम ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, सामुदायिक अभियानों एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर आईएमएस के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने सभी सम्मानित छात्रों एवं सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो की टीम को बधाई देते हुए कहा कि आईएमएस हमेशा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

