October 7, 2026

जिला अस्पताल में ओरल हाइजीन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Noida/Alive News: सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार को नेशनल ओरल हाइजीन प्रोग्राम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मरीजों को दांत और मुंह से जुड़ी बीमारियों, उनकी रोकथाम और सही ओरल हाइजीन अपनाने के तरीकों की जानकारी दी गई। दंत चिकित्सक डॉ. दीवा हसन ने गुटखा, तंबाकू और सिगरेट के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। 

कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक मरीजों को निशुल्क टूथब्रश और टूथपेस्ट वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. झा, डॉ. असद महमूद, नर्सिंग अधीक्षक निर्मला और डॉ. हृदय मणि लवानिया मौजूद रहे।