July 21, 2026

डीएलएसए ने सेक्टर-7 स्कूल में चलाया पौधारोपण अभियान

सेक्टर-7 विद्यालय में डीएलएसए पौधारोपण अभियान के दौरान पौधे लगाते अधिकारी और विद्यार्थी।

Faridabad/Alive News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), फरीदाबाद के विशाल पौधारोपण अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-7 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए चेयरमैन संदीप कुमार गर्ग ने पौधों को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि जिले के 281 विद्यालयों में पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की नियमित देखभाल जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि डीएलएसए द्वारा अब तक जिले में 24,890 पौधे लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान पौधों की देखभाल करने वाले विद्यार्थियों को ‘ग्रीन फोर्स’ के रूप में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब, विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति भी जागरूक किया गया।