Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 600 टैबलेट्स बरामद की हैं। इस मामले में कार्यवाही कर सौभित और जयवीर को गिरफ्तार किया। साथ ही दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने 17 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर ग्रीनफील्ड कॉलोनी में छापेमारी कर जैतपुर निवासी सौभित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 600 टैबलेट्स बरामद हुईं।
जिसके बाद पुलिस ने जब सौभित से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यह प्रतिबंधित गोलियां इटावा से 1,400 रुपये में जयवीर के कहने पर लेकर आया था और ग्रीनफील्ड कॉलोनी में उसी को देने जा रहा था।
आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने एतमादपुर पुल के पास से धीरज नगर निवासी जयवीर को भी गिरफ्तार कर लिया।

