Noida/Alive News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पर्थला स्थित कंपोजिट स्कूल के छात्रों ने स्कूल परिसर में औषधीय और सजावटी पौधे लगाए। साथ ही बच्चों ने पौधों की देखभाल करने और उन्हें हरा-भरा रखने का संकल्प भी लिया। ईको क्लब के तहत आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल मंजू लता सिंह ने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही पर्यावरण संरक्षण की आदत विकसित करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से स्कूल में नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।वही शिक्षिका अर्चना पांडेय ने बताया कि हर छात्र को एक-एक पौधा सौंपा गया है। बच्चे रोज अपने पौधे को पानी देंगे और उसकी देखभाल करेंगे, ताकि वह अच्छी तरह बढ़ सके।
बच्चों ने परिसर में लगाए औषधीय और सजावटी पौधे

