Noida/Alive News: लोगों को शरीर में खून की कमी (एनीमिया) के बारे में बताने के लिए रेडियो एमिटी 107.8 एफएम ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक विशेष रेडियो कार्यक्रम आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि एनीमिया खासतौर पर किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों में तेजी से बढ़ रही समस्या है। इससे बचने के लिए संतुलित और आयरन युक्त भोजन करना, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां नियमित लेना, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना और डॉक्टर की सलाह मानना जरूरी है।
रेडियो एमिटी के स्टेशन संचालक पीयूष वर्धन सिंह चंदेल ने कहा कि रेडियो के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी लगातार दी जा रही है।

