Noida/Alive News: एमिटी यूनिवर्सिटी में हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म फैकल्टी की ओर से लक्जरी 5.0 ,एआई, अनुभव, डिजाइन और हॉस्पिटैलिटी का भविष्य विषय पर मास्टर क्लास का आयोजन किया गया।
जिसमें वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रफेसर डॉ. दिप्रा झा ने छात्रों को बताया कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एआई तेजी से काम करने का तरीका बदल रहा है। अब होटल इंडस्ट्री में एआई की मदद से मेहमानों की पसंद पहले से समझकर उन्हें बेहतर और व्यक्तिगत सेवाएं दी जा रही हैं। सेल्फ चेक-इन, चैटबॉट, रोबोटिक्स और स्मार्ट फूड सर्विस जैसी तकनीकें तेजी से अपनाई जा रही हैं।
फैकल्टी के डीन डॉ. एम. सजनानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को इंडस्ट्री के नए ट्रेंड समझने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने में मदद करते हैं।

