July 14, 2026

पासपोर्ट सेवा केंद्र शिफ्ट होने तक मोबाइल वैन से मिलेगी सुविधा

Noida/Alive News: सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवाओं के लिए बढ़ती प्रतीक्षा सूची को कम करने के उद्देश्य से अब पूरे सप्ताह मोबाइल वैन के जरिए सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले यह व्यवस्था केवल एक दिन के लिए शुरू की गई थी, लेकिन आवेदकों की संख्या को देखते हुए इसे सप्ताहभर जारी रखने का निर्णय लिया गया है।प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र को फिलहाल दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। जब तक यह कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक पासपोर्ट से जुड़ी सभी सेवाएं दो मोबाइल वैन के माध्यम से संचालित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि दोनों मोबाइल वैन के जरिए प्रतिदिन ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले सौ आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। पासपोर्ट बनवाने के लिए बढ़ती मांग और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।